शिवपुरी। शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाली मगरौनी चौकी की रहने वाली यूटूबर और उसके पति को एक कमरे में बंद कर चारों ने नीचे वाले कमरों से उड़ाये गहने,वहीं हर पल सोशल पर एक्टिव रहने वाली इंफुलेंसर के फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूटूब पर लाखो में फोलोवर हैं, ऐसे में उन्हीं फोलोअर का कहना हैं कि यह सोशल पर हर समय बड़ी बड़ी बातें करती थी, और अपना सोना दिखाती रहती थी अब चोरी हो गई अब समझ में आ गया होगा। पब्लिक है कमेंट कर रही है हम अपनी भाषा मे लिखते है कि इस वारदात मे चोरो ने डिजीटल रेकी कर ली थी और आज वह रचना गुर्जर के घर मे गृह प्रवेश कर गए।
जानकारी के अनुसार निवासी नरवर क्षेत्र के ग्राम मोनी ख्यावदा की रहने वाली रचना गुर्जर पत्नी उधल सिंह गुर्जर ने बताया कि हम लोग बीती रात्रि करीबन 2 बजे की बात हैं, हम उपर वाले कमरे में सो रहे थे, मैं रात को पानी पीने उठी तो मैंने देखा की हमारे कमरे की कुंदी लगी हुई थी। जिसके बाद हमने अपने परिवारवालों को फोन किया उसके बाद मेरे जेठ जी आये उन्होंने हमारे घर की कुंदी खोली, जिसके बाद हमने देखा कि जो हमारे घर की बाउंड्री उसके उपर जो हमने तार फैंसिंग कराई थी। उसको निकालकर चोर अंदर घुसे और अंदर आकर उन्होंने जो हमारे घर में कैमरे लगे हैं उनको एक लठिया की मदद से उपर की तरफ कर दिया था। उसके बाद हमारे कमरे की कुंदी दोनों तरफ से बंद कर दी। उसके बाद भी चोरी की घटना को अंजाम दिया।
वहीं रचना गुर्जर का कहना हैं कि चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने नीचे के कमरों के ताले तोड़कर कमरे के अंदर रखी अलमारी के ताले तोड़े और उसमें से रखी 4 सोने की अंगूठी व मेरा एक मंगलसूत्र और एक चांदी की करधौनी सहित रेडवॉल की रखी 1 पूरी की पूरी पेटी चोरी कर ले गये। वहीं रचना का कहना हैं कि पूलिस भी तत्काल आ गई थी। वहीं सोशल मीडिया इंफुलेसर रचना का कहना हैं कि मेरा शिवपुरी के एसपी से निवेदन हैं कि हमारी मदद करें और जब तक चोर पकड़े नहीं हो जाते तब तक मेरी भी वीडियों कंटीन्यू आती रहेंगी।
पुरानी बाइक को छोड़कर नई बाइक उठाकर फरार हुए चोर
वहीं रचना गुर्जर के पति उधल सिंह गुर्जर का कहना हैं कि कैमरे में थोड़ा बहुत चोर दिखे, 4 चोर नजर का रहे हैं और वहीं चोर जिस मोटर साइकिल से चोरी करने आये थे वह मोटरसाइकिल पुलिस को सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में मिली हैं, चोर सुभाषपुरा में चोरी की फिराक में गये थे वहीं चोर जैसे ही एक मोटरसाइकिल को गायब करने ही वाले थे तभी गांव के लोगों ने चोरों को देख लियास और उन्हें पकड़ने की कोशिश की थी,लेकिन चोर पुरानी बाइक को छोड़कर नई बाइक को चोरी करके भाग गये।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।